PTB News

Latest news
जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने ‘True Blend Cafe’ मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार

jalandhar True Blend Cafe gun culture two arrest after police raid

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित ‘टू ब्लेंड कैफे’ में हथियार रखने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में पुलिस ने आज कैफे मालिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कैफे में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान शिवा थापर के पास से लाइसेंसी .45 बोर की पिस्तौल बरामद हुई।

.

.

इस पुरे मामले संबंधी अधिक जानकारी देते हुए DCP लॉ एड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ {DCP Law And Order Jasroop Kaur Bath} के मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों, मैरिज पैलेस और कैफे में हथियार ले जाने व उनका प्रदर्शन करने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैफे (SCO 116-117) में कुछ लोगों के हथियार लेकर बैठने और

.

jalandhar True Blend Cafe gun culture two arrest after police raid
Jalandhar True Blend Cafe Gun Culture Two Arrest after Police Raid

.

गन कल्चर को बढ़ावा देने की सूचना मिली थी। उन्होंने आगे यह भी बताया कि सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। इस दौरान मौके से पुलिस टीम ने कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस तलाशी के दौरान पुलिस ने शिवा के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद किया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है मामला

.

वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में BNS की धारा 223 के तहत FIR नंबर 301 दर्ज की है। यह मामला 11 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया। वहीं DCP Law And Order Jasroop Kaur Bath ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साथ ही लोगों से सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने की भी सभी से अपील की है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम