PTB News

Latest news
CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने में तैनात ASI को किया गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई शुरू, 19 नवंबर से 28 नवंबर तक,18094 अभ्यर्थी देंगे ग्राउंड टेस्ट पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों ने जलाई गाड़ी रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतिय... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश में जीते 12 स्वर्ण पदक अंतर-जोनल युवा मेले में एच.एम.वी. ने जीती लिटरेरी ट्रॉफी, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या 'ऑपरेशन नूर' से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्... पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

body of a police officer recovered in gurdaspur family alleges murder Punjab

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिसकर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के गांव माण कौर बाईपास के नजदीक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई,

.

.

जो हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। इस बारे में सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को कथित तौर पर गोली लगी हुई थी। वहीं, परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हेड कांस्टेबल विनोद को गोली मारी है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में पंजाब में कई पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है।

.

.

अक्टूबर में पंजाब के तरनतारन जिले में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या की गई थी। बताया गया कि उन्हें सरहाली थाना क्षेत्र के नौशहरा पन्नुआ गांव के पास गोली मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अपनी बाइक छोड़कर एक कार में फरार हो गए थे। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़

.

तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एएसआई पर फायरिंग की, जिसमें वे घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया था कि एएसआई सुखचैन सिंह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। उनका घर अजनाला थाना क्षेत्र के जगदेव खुर्द गांव में स्थित है। जैसे ही वे नहर के पास अपने गांव के नजदीक पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने, जिनमें सुखचैन सिंह भी मोटरसाइकिल पर थे, उन पर करीब से गोली चलाई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगी और आर-पार हो गई।

.

यह भी पढ़ें : थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, 18 सितंबर को अमृतसर में ASI की हत्या हुई। उन्हें गेट हकीमा इलाके में रात में ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ASI हरजीत को गोली मारने के बाद मौके पर लौटकर 30-40 सेकंड का एक वीडियो बनाया था। बाद में पुलिस ने इस हत्याकांड में एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया था।