PTB News

Latest news
CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने में तैनात ASI को किया गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई शुरू, 19 नवंबर से 28 नवंबर तक,18094 अभ्यर्थी देंगे ग्राउंड टेस्ट पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों ने जलाई गाड़ी रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतिय... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश में जीते 12 स्वर्ण पदक अंतर-जोनल युवा मेले में एच.एम.वी. ने जीती लिटरेरी ट्रॉफी, 9 महीने में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या का, क्या 'ऑपरेशन नूर' से है सीधा संबंध? क्या दोहराया जा रहा कश्... पंजाब : गनपॉइंट पर अज्ञात लोगों ने की ड्राइवर सहित XUV500 लूट, पंजाब और J&K में हाईअलर्ट हुआ जारी पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए बुरी ख़बर, फुकेट में हुआ भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत 16 घायल

fire in phuket thailand 11 dead 16 injured blaze spreads to several buildings

PTB Big न्यूज़ थाईलैंड / बैंकॉक : थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। दक्षिणी रिसॉर्ट आइलैंड फुकेट के एक कमर्शियल शॉपहाउस में लगी आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं। 

.

.

थाई अधिकारियों के अनुसार, आग तड़के करीब 3:17 बजे लगी। जिस इमारत में आग शुरू हुई, वहां गाड़ियां किराये पर देने का कारोबार होता था। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए 16 लोगों में 15 थाई नागरिक और एक म्यांमार का नागरिक शामिल है।

.

.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों में कोई भी विदेशी पर्यटक नहीं था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह इमारत फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित पटोंग बीच के नजदीक एक रिहायशी और व्यावसायिक इलाके में है। पटोंग बीच थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SSP गौरव तूरा

.

ऐसे में इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि थाईलैंड में यह हादसा बैंकॉक के एक बार में आग लगने की घटना के करीब चार महीने बाद हुआ है। उस अग्निकांड में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सार्वजनिक और व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर चिंता बढ़ा दी है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़