PTB Sad न्यूज़ कनाडा / सरी : कनाडा के सरी शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हमलावरों ने एक पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार में बैठे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी सफेद रंग की सेडान कार को आग लगाकर फरार हो गए।
.कनाडा की पुलिस ने शुरुआती जांच में इस घटना को टारगेटेड किलिंग बताया है। जांच एजेंसियों को इसके पीछे संगठित अपराध से जुड़े होने का शक है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे गैंगवार घोषित नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार (15 नवंबर) रात करीब 10:38 बजे हुई। सरी के 124 स्ट्रीट और 88 एवेन्यू स्थित वॉलमार्ट के सामने पार्किंग में लाल रंग की स्पोर्ट्स कार खड़ी थी। इसमें 23 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती मौजूद थे।
. .इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और कार को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चलाईं। सूचना मिलने पर इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) के अनुसार, गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद रात 10:51 बजे प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद रंग की सेडान कार में आग लगने की सूचना मिली।
.पुलिस को शक है कि हमलावरों ने इसी कार का इस्तेमाल किया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने के इरादे से गाड़ी को आग लगाई गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए जांच कर रही है। मामले की जांच IHIT कर रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाकर किया गया था। पुलिस को संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि
. .मृतक युवक पहले हथियारों और फायरआर्म्स से संबंधित मामलों को लेकर पुलिस के रडार पर रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमले के पीछे की असली वजह और आरोपियों के बारे में कोई अंतिम जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक पंजाबी मूल के थे और कनाडा के डेल्टा इलाके में रहते थे। युवक की पहचान कर उसके परिवार को सूचना दे दी गई है, जबकि युवती की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, युवक के पिता ने युवती को अपने बेटे की गर्लफ्रेंड बताया है। परिवार के अनुसार, दोनों एक साथ कार में मौजूद थे, जब उन पर हमला हुआ। मृतक युवक के पिता ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। घटना के समय वह कैलगरी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें फोन पर बेटे की हत्या की खबर मिली। पिता ने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि उनके बेटे का शव कहां ले जाया गया है।
उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई। परिवार के मुताबिक, मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और एक बहन हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। फिलहाल कनाडा पुलिस हमलावरों की पहचान, वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने मामले से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
#canadanews #punjabiyouth #canadashooting #punjabicouple #ptbnews #canadacrime #mustangcar #internationalNews #ptbnewsonline #ranahimachal
































