PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर पठानकोट शहर के डाउनटाउन इलाके से गनपॉइंट पर सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद खुफिया एजेंसियों ने हाई-अलर्ट जारी किया है। शुरुआती अलर्ट में कार के कठुआ की ओर जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में एसएसपी पठानकोट ने स्पष्ट किया कि गाड़ी गुरदासपुर की दिशा में जाती देखी गई है।
.कार के इस्तेमाल किसी संभावित हमले में किए जाने की आशंका के चलते पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस अलर्ट पर है। पठानकोट से जम्मू तक नेशनल हाईवे और इंटर-स्टेट बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। PCR जम्मू की ओर से जारी अति-आवश्यक चेतावनी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने गनपॉइंट पर ड्राइवर का अपहरण कर लिया और कार समेत उसे डाउनटाउन पठानकोट से कठुआ की ओर ले जाने की सूचना दी गई।
. .अलर्ट में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर PB35AA-9902 बताया गया है। इसमें सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि उक्त वाहन या उससे संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पीसीआर रियासी को सूचित किया जाए। लूटी गई XUV500 बमियाल के रहने वाले एक व्यक्ति की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए।
.पठानकोट-कठुआ-सांबा-जम्मू हाईवे पर सभी पुलिस नाकों, पीसीआर टीमों और संबंधित थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को विशेष रूप से सफेद रंग की XUV500 गाड़ियों पर नजर रखने और संदिग्ध वाहन मिलने पर उसे रोककर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लूटी गई कार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बॉर्डर इलाके की है।
.यह भी पढ़ें : जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़
.ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को नशा तस्करों ने अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने डाउनटाउन पठानकोट से गनपॉइंट पर सफेद रंग की XUV500 (PB-35-AA-9902) छीनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरुआती सूचना के विपरीत कार जम्मू-कश्मीर के कठुआ की ओर नहीं गई,
.बल्कि उसे गुरदासपुर की दिशा में जाते हुए देखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के पास मामले से जुड़े अहम सुराग हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना सुजानपुर के प्रभारी अरुण शर्मा ने कार लूट की वारदात की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों की पहचान और लूटी गई गाड़ी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
































