PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिसकर्मियों को चुन-चुनकर निशाना बनाने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सीमावर्ती जिलों में इस साल फरवरी से अब तक छह पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गोलीबारी में घायल हुए हैं। whin ताजा घटना में गुरदासपुर के मानकौर बाईपास के पास हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
.इस वारदात के बाद इंटरनेट मीडिया पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) नाम के संगठन ने ”ऑपरेशन नूर के तहत हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन ने आगे भी पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की धमकी दी है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। ‘ऑपरेशन नूर’ {Opration Noor} नाम सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि
.
क्या पंजाब में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने के पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विनोद कुमार की हत्या को शुरुआती जांच में पुलिसकर्मी पर लक्षित हमला माना जा रहा है। वह पठानकोट के सुजानपुर में तैनात थे और प्रशिक्षण के सिलसिले में संगरूर गए हुए थे। आपको यह भी बता दें कि रविवार रात गुरदासपुर लौटने के दौरान उन्होंने अपने भाई को बस अड्डे के पास लेने के लिए बुलाया था।
.
CCTV फुटेज में दो मोटरसाइकिल सवारों के साथ जाते दिखाई देने के बाद पुलिस इस कड़ी की जांच कर रही है। उनका शव सोमवार को मानकौर बाईपास के पास मिला। पुलिस ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। पुलिसकर्मियों पर हमलों का सिलसिला 22-23 फरवरी को गुरदासपुर के दोरांगला क्षेत्र के अधियां गांव में पुलिस चौकी के भीतर ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या से शुरू हुआ था।
.
जांच के दौरान पुलिस ने पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर हमला किए जाने की बात कही थी। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई। 24 मई को अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सितंबर में अमृतसर के भगतांवाला अनाज मंडी क्षेत्र में PRC ड्यूटी पर तैनात ASI हरजीत सिंह को गोली मार दी गई। 11 अक्टूबर को तरनतारन में ASI इकबाल सिंह की हत्या हुई।
.
इन घटनाओं के बीच 12 सितंबर को राजासांसी क्षेत्र में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाई गई, लेकिन वह बच गए। चार-पांच अक्टूबर की रात अजनाला क्षेत्र में GRP के ASI सुखचैन सिंह पर भी हमला हुआ और वह घायल हो गए। पंजाब में पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाएं नई नहीं हैं। मई 2022 में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया गया था।
.
यह भी पढ़ें : पंजाब : पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर भी RPG हमला हुआ। नवंबर-दिसंबर 2024 में अमृतसर, बटाला और नवांशहर समेत कई क्षेत्रों में पुलिस थानों और चौकियों के आसपास ग्रेनेड हमलों की घटनाएं सामने आईं। दिसंबर 2024 में नवांशहर के असरोन पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की। अप्रैल 2025 में बटाला के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर हुए RPG हमले के मामले में भी ASI ने विदेशी हैंडलरों और
.
आतंकी नेटवर्क की भूमिका का उल्लेख करते हुए आरोपपत्र दाखिल किया था। पिछले मामलों की जांच में विदेशी बैठे हैंडलरों की ओर से स्थानीय युवाओं को पैसों का लालच देकर हमलों में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हालिया हत्याओं के पीछे भी ऐसा ही कोई नेटवर्क काम कर रहा है या अलग-अलग आपराधिक रंजिशों के मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों को चुनकर निशाना बनाने की
यह भी पढ़ें : एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन
रणनीति से इन घटनाओं की तुलना की जा रही है। हालांकि, पंजाब की सभी वारदातों को एक ही आतंकी साजिश से जोड़ने के लिए अभी पर्याप्त प्रमाण सामने नहीं आए हैं। ‘ऑपरेशन नूर’ {Opration Noor} के दावे की सत्यता, विदेशी हैंडलरों की भूमिका और स्थानीय स्तर पर मददगारों की पहचान एक बड़ी जांच का प्रमुख हिस्सा है। इस जाँच के बाद ही यह कहना सही होगा की अभी तक के हुए घटनाक्रमों का संबंध किस से और क्यों है।
































