PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर सेंट्रल को दिया “आप” के उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने बड़ा झटका, कांग्रेस का एक और किला किया ध्वस्त,

AAP candidate Raman Arora gave a big blow to Jalandhar Central Another fort of Congress demolished Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हल्के के उम्मीदवार रमन अरोड़ा विरोधी के किले को ध्वस्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे दिन ब दिन आम आदमी पार्टी में युवा चेहरों को ज्वाइन करवाने में अपनी पूरी ताकत लगाकर पार्टी की सेवा निस्वार्थ भावना से कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा /

जब कांग्रेस कमेटी के युवा गौरव अरोड़ा अपने साथियों सहित कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी सेंट्रल के उम्मीदवार रमन अरोड़ा, “आप” की पंजाब प्रधान राजविंदर कौर की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गौरव अरोड़ा को कांग्रेस ने उप प्रधान अर्बन जालंधर की जिम्मेदारी दी हुई थी / अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में किए गए कार्य को देखते हुए / 

उन्होंने जो कहा है कि पंजाब को दिल्ली मॉडल बनाएंगे जहां पर फ्री मेडिकल फ्री शिक्षा 24 घंटे पानी 24 घंटे बिजली मिलेगी और 1000रु हर महिला को देने का जो वादा किया है / उनके द्वारा किए जा रहे हर कार्य से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं मैं सभी से अपील करता हूं कि सभी अपना कीमती वोट “आप” पार्टी को दें ताकि पंजाब में आप की सरकार बने वह हमारा पंजाब खुशहाल बने पंजाब की तरक्की सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल भगवंत मान जैसे स्वच्छ वह सुजवान इंसान ही कर सकते हैं / 

गौरव अरोड़ा ने रमन अरोड़ा व पंजाब प्रधान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेंट्रल हल्के में पार्टी उन्हे जो जिमेदारी देगी वो अपने तन मन धन से निभायेगे और पार्टी ये सीट भारी वोटों के मार्जन से जीतेगी इस मौके पर गौरव अरोड़ा अपने साथियों हनी भाटिया, रिश्क अरोड़ा, अमित अरोड़ा, राजेश्वर दयाल सिंह, हर्ष अरोड़ा, प्रिंस, अमर संदन, अनमोल सिंह, प्रिंस शर्मा, रमन थापर, गोल्डी सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए /