PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर वेस्ट की जनता को नहीं भाया बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल का काम, AAP के मोहिंदर भगत ने मारी बाजी,

aap-party-mohinder-bhagat-broke-the-record-by-election-jalandhar-west

.

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर AAP की जीत हो चुकी है, बस इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की लीड 34 हजार पार होने के बाद आप वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही।

.

.

आपको यह भी बता दें कि 10 जुलाई को हुई वोटिंग 54.90% मतदान के करीब ही हुई थी, लेकिन लगातार अनुमान लगाया जा रहा था कि जिस तरह से वोटिंग हुई है उससे आप की जीत के समीकर्ण बन रहे हैं। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। ऐसे में 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

.

.

वहीं आखरी 13वें राउंड में मोहिंदर भगत रिकॉड वोट यानि 37,325 वोटों से बड़ी जीत हासिल कर ली है। फ़िलहाल जैसे ही आखिरी राउंड का रिजल्ट आया, वेस्ट ही आप पार्टी के वर्करों द्वारा ढोल धमाकों के साथ जश्न बनाना शुरू कर दिया गया। वहीं हैरानी की बात तो यह है कि इस रेस में बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और दोनों प्रत्याशी आखरी राउंड के खत्म होने से पहले ही कांउन्टिंग स्टेशन से निकल गए।

.

Last 13 Round :—

Mohinder Bhagat AAP-55246

Surinder Kaur congress-16757

Sheetal Angural BJP-17921

Surjit Kaur SAD-1242

Binder Kumar BSP-734