PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार की जांच अब CBI के हवाले, हाईकोर्ट ने जारी किये सख्त आदेश

punjab cm office corruption case ed dgp letter cbi inquiry high court order

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच पंजाब पुलिस से लेकर CBI को सौंप दी है। अदालत ने जांच एजेंसी को दो महीने के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मामला पंजाब में अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग, सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) समेत अन्य सरकारी कामकाज में कथित

.

.

भ्रष्टाचार से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस संबंध में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को तीन पत्र भेजे थे। इन पत्रों में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। ED ने अपने पत्रों में पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन का नाम भी विशेष रूप से दर्ज किया था। ईडी का आरोप था कि अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, CLU और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। 

.

.

ED की ओर से लगातार तीन पत्र भेजे जाने के बावजूद पंजाब पुलिस की ओर से मामले में ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद अधिवक्ता निखिल सराफ ने हाईकोर्ट का रुख किया और पुलिस की कथित निष्क्रियता को चुनौती देते हुए जनहित याचिका दाखिल की। याचिका में मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच

.

यह भी पढ़ें : तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

.

CBI को सौंपने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने CBI को मामले से जुड़े आरोपों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच करने तथा दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। अब CBI यह जांच करेगी कि पंजाब में अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादलों, सीएलयू तथा अन्य सरकारी कार्यों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों में कितनी सच्चाई है और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंजाब की सियासत में भी हलचल की संभावना है।

.

यह भी पढ़ें : तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री