PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार में ‘महिला सशक्तिकरण की उड़ान’ पर वार्षिक समारोह का आयोजन,

annual-function-on-the-theme-of-women-empowerment-at-sses-jalandhar-vihar

.

PTB News “शिक्षा” : आई.सी.इस.ई से मान्यता प्राप्त सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार में ‘महिला सशक्तिकरण की उड़ान’ पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलों के एम.डी एस.आर. शर्मा, सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, मोती बाग, श्रीमती अनुराधा जुनेजा, मेयर जालंधर श्री वनीत धीर मुख अतिथि के तौर पर उपस्तिथ हुए, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती रितु चावला, एवं समूह स्टाफ द्वारा किया गया।

.

.

प्रोग्राम की शुरुआत शमा रोशन कर हुई, छात्रों द्वारा माँ सरस्वती जी की वंदना की गई, इस फंक्शन की खास बात यह थी कि किंडरगार्टन के स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया और सबका दिल जीत लिया। इसके अलावा, एकेडमिक, स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज़ में इंस्टीट्यूट का नाम रोशन करने वाले होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स मौजूद थे।

.

इस मौके पर स्टूडेंट्स ने कोरियोग्राफी के साथ-साथ वेलकम सॉन्ग, ऑर्केस्ट्रा, सरस्वती वंदना, देश भक्ति, गिद्दा, भांगड़ा, क्लासिकल डांस, नारी सशक्तिकरण थीम पर प्रस्तिति दी। स्टूडेंट्स ने साइंस प्रोजेक्ट्स भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी स्टूडेंट्स की तारीफ की और सभी को कड़ी मेहनत करने और इसी तरह कोशिश करने के लिए मोटिवेट किया।

.

.

.