PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दिग्गज नेताओं का इस बार पत्ता साफ़,

anurag-thakur-to-smriti-irani-these-bigwigs-were-dropped-from-modi-cabinet

.

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ वह पंडित नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी कैबिनेट में इस बार 69 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इनमें ज्याादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है।

.

.

वहीं, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जिन नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली थी, उनको बाहर कर दिया गया है। ऐसे 20 नेताओं का नाम सामने आया है, जिनका मोदी 3.0 कैबिनेट से पत्ता कट गया है। इन नेताओं को ना तो फोन किया गया और ना ही ये मोदी आवास पर हुई मीटिंग में शामिल हुए। इनमें से कुछ नेता तो ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव जीता था।

.

.

मौजूदा और पूर्व मंत्री जिन्हें नहीं मिली जगह :

कैबिनेट :—

नारायण राणे (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
अनुराग ठाकुर (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
पुरुषोत्तम रूपाला (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
अर्जुन मुंडा (चुनाव हार गए)
स्मृति ईरानी (चुनाव हार गईं)
आर के सिंह (चुनाव हार गए)
महेंद्र नाथ पांडेय (चुनाव हार गए)

.

.

राज्य मंत्री:–

अश्विनी कुमार चौबे (चुनाव नहीं लड़े)
वी के सिंह (चुनाव नहीं लड़े)
साध्वी निरंजन ज्योति (चुनाव हार गईं)
संजीव बालियान (चुनाव हार गए)
राजीव चंद्रशेखर(चुनाव हार गए)
दर्शना जरदोश (टिकट नहीं मिला)
वी मुरलीधरन (चुनाव हार गए)
मीनाक्षी लेखी (टिकट नहीं मिला)
देवूसिंह चौहान (चुनाव जीते पर जगह नहीं)

.

.

Latest News