PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

निहंगों ने युवक को घेरकर 7 सेकेंड में मारे 6 थप्पड़, निहंग ने बताई वजह

bathinda nihang assault video controversy youth beating case Punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा के तलवंडी साबो में दो निहंगों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। 18 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले निहंगों के बारे में गलत बातें कहने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता है। इसके बाद दोनों निहंग करीब 7 सेकेंड में उसके गर्दन और चेहरे पर 6 थप्पड़ मार देते हैं। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है,

.

लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करने वाले निहंग राजू का दावा है कि कार्रवाई एक विवाहित महिला की शिकायत और युवक द्वारा निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद की गई। महिला का आरोप था कि युवक उसके साथ 5 साल रिलेशन में रहा और अब शादी के लिए मना कर रहा है। वीडियो की शुरुआत में युवक कहता है, “मैंने बाबा जी के बारे में गलत कहा था। बाबा जी गलत नहीं हैं। मुझसे गलती हो गई। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।”

.

.

माफी मांगने के तुरंत बाद एक निहंग उसकी गर्दन पर थप्पड़ मारता है। इसके बाद दोनों निहंग युवक के चेहरे पर लगातार थप्पड़ जड़ते हैं। करीब 7 सेकेंड में उसे 6 थप्पड़ मारे जाते हैं। VIDEO में एक निहंग यह कहते हुए भी सुनाई देता है, “बोलते हुए शर्म नहीं आई तुझे?” निहंग राजू के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक विवाहित महिला उनके पास पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि युवक पिछले करीब पांच साल से उसके संपर्क में था।

.

इसी वजह से उसके पति के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला का कहना था कि युवक न तो उसका खर्च उठा रहा है और न ही उससे शादी करने को तैयार है। राजू का दावा है कि शिकायत मिलने के बाद महिला और युवक, दोनों को बुलाकर समझाया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसके बाद युवक ने उसी महिला के सामने निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला इसकी रिकॉर्डिंग लेकर निहंगों के पास पहुंची।

.

यह भी पढ़ें : सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

.

राजू के अनुसार, रिकॉर्डिंग सुनने के बाद युवक को कई बार बुलाया गया, लेकिन वह सामने नहीं आया। इसके बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। निहंग पक्ष ने पिटाई का VIDEO खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक किसी एफआईआर दर्ज होने या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, युवक की ओर से भी निहंगों के लगाए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

.

यह भी पढ़ें : Barnala Lathi Charge मामला : आज फिर पंजाब बंद के दौरान कई जगह रोड जाम, जालंधर में CM व दोषी पुलिस वालों का पुतला लेकर प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन शुरू