PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया, एलपीयू के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आठ मेडल जीते, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ... एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया, जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्मानित

Rank Conferring Ceremony Honours Dr Manoj Kumar Vice Chancellor DAV University with Colonel Title in NCC

PTB News “शिक्षा” : DAV University जालंधर के लिए यह बेहद गौरव का पल था, जब यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कर्नल कमांडेंट नियुक्त किया गया। यह सम्मान जालंधर स्थित एन.सी.सी. ग्रुप हेड क्वार्टर्स में आयोजित भव्य पाइपिंग समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

.

.

इस समारोह में एन.सी.सी. के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एडिशनल डायरेक्टर जनरल , एन.सी.सी. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ डायरेक्टरेट , ग्रुप कमांडर, एन.सी.सी. ग्रुप हेड क्वार्टर्स, जालंधर तथा कमांडिंग ऑफिसर, 2 पंजाब बटालियन एन.सी.सी. शामिल थे। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

.

.

उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी एन.सी.सी. की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण तथा समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

.

यह भी पढ़ें : Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा, मां ने खोई सुध बुध

.

इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार को बधाई देते हुए एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एन.सी.सी. ने डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी द्वारा एन.सी.सी. को सशक्त बनाने तथा युवा कैडेटों को नेतृत्व, समाज सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। ग्रुप कमांडर, एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, जालंधर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान एन.सी.सी. प्रशिक्षण के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के योग्य नेतृत्व तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

.