PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

Udhayanidhi Stalin को किया गया Detained एक्ट्रेस Trisha के खिलाफ दिया था विवादित ब्यान

Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu Police Detained after Trisha Remark Controversy

PTB Big न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार हो गए है। अभिनेत्री त्रिशा पर टिप्पणी विवाद के बाद उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि के समर्थकों और पुलिस में झड़प भी हुई। आज सुबह से ही विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

.

कल एक रैली में, जब वे कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद को संभालने के तरीके को लेकर तमिलनाडु के CM विजय की आलोचना कर रहे थे, तब अभिनेत्री त्रिशा से जुड़े नारे लगाए गए थे। इसके बाद TVK ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेन्नई में TVK कार्यकर्ताओं ने DMK नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद

.

.

चेन्नई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके बाद जनता सड़कों पर उतर आई। हिरासत में लेते समय पुलिस और उदयनिधि के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प भी हुई। किसानों के विरोध-प्रदर्शन के तौर पर आयोजित एक कार्यक्रम में, उदयनिधि स्टालिन ने हजारों पुरुषों के सामने एक्ट्रेस त्रिशा के बारे में एक अनावश्यक, अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की।

.

इस टिप्पणी के बाद उनकी कड़ी आलोचना की गई।  दरअसल, कावेरी मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करते हुए, जब उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे, तो “त्रिशा, त्रिशा” के नारों से उन्हें बीच में रोका गया। तो वे रुके, मुस्कुराए और एक ऐसी बात कही जिसे कई लोगों ने एक्टर त्रिशा (जो विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं) के बारे में एक इशारे के तौर पर देखा।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : Civil Hospital के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

.

बता दें, कि उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।  इस वीडियो में वे एक्टर त्रिशा के बारे में कुछ ऐसा कहते दिख रहे हैं जिसे आलोचकों ने डबल मीनींग बताया है। तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल होने के बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जिसके बाद अब उन पर केस दर्ज किया गया।

.

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : जूडो में पहली बार भारत को मिला गोल्ड, 5 वजहों से भारत के लिए यादगार रहा यह कॉमनवेल्थ