PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया, एलपीयू के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आठ मेडल जीते, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ... एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया, जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

असम! बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 80, आठ जिलों में 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

death toll from floods in assam rises to 80 More than 2 lakh people affected in eight districts

PTB Big न्यूज़ गुवाहाटी : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक आठ जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस साल मरने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 80 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, गोलाघाट, शिवसागर, विश्वनाथ, चराइदेव, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट,

.

.

धेमाजी और नागांव जिलों में कुल 2,12,441 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस आपदा ने 21 राजस्व मंडलों (रेवेन्यू सर्कल) में 437 गांवों को प्रभावित किया है, जबकि बाढ़ के कारण 17,198.09 हेक्टेयर फसल खराब हुई है। एएसडीएमए ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शिवसागर जिले में दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस सीजन में राज्य में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 80 हो गई है। अधिकारी प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं।

.

.

विस्थापित परिवारों को आश्रय देने के लिए 21 जगहों पर राहत शिविर खोले गए हैं, जबकि जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शहरी इलाकों में बाढ़ का असर कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के कुछ हिस्सों में बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि कई नदियों में जलस्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

.

इसी बीच, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार रात एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी कर निवासियों से धनसिरी (दक्षिण) नदी से दूर रहने को कहा, क्योंकि गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्राधिकरण ने जनहित एडवाइजरी में कहा, “असम के गोलाघाट जिले में नुमालीगढ़ के पास धनसिरी (दक्षिण) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नदी से दूर रहें।

.

यह भी पढ़ें : निहंगों ने युवक को घेरकर 7 सेकेंड में मारे 6 थप्पड़, निहंग ने बताई वजह