PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया, एलपीयू के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आठ मेडल जीते, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ... एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया, जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा, मां ने खोई सुध बुध

Jalandhar youth becomes victim of travel agents fraud

PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब ही नहीं देश भर के कई नौजवान काम काज के लिए विदेशों का रुख इस लिए करते हैं ताकि वह अपना और अपने परिवार का जीवन आसान कर सकें और अच्छा पैसा कमा सकें। इसी बात का फायदा कुछ ठग Travel Agent उठाकर ऐसे भोले भाले लोगों को अपने जाल में फसां कर उनके जीवन से खिलवाड़ करने से भी परहेज नहीं करते हैं। 

.

इसके लिए बार हमेशा ही PTB News ने देश के युवाओं से पहले भी अपील की थी और अब भी कर रहा है की वह ऐसे Travel Agents के झांसे में ना आकर भारत सरकार से मंजूरशुदा Travel Agent’s के ही पास जाएँ हलांकि उक्त Travel Agent की भी एक बार जांच करने के बाद ही उसके हाथों में अपना भविष्य सौंपें ताकि बाद में आपको और आपके परिवार को पछताना ना पड़े।

.

हमने पहले भी कई बार आपको अवगत करवाया है की रूस में पंजाबियों सहित देश के कई नौजवान अभी भी जिंदगी मौत के बीच में फंसे हुए है और अब एक ओर Travel Agent ने Jalandhar {Punjab} के रहने वाले युवक आकाशदीप नामक नौजवान को रूस में काम का लालच देकर फंसा दिया। उक्त युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा-कोई भी Travel Agent जो रूस में काम दिलाने के चक्कर में फंसकर

रूस मत आना। हमें यहां जंगल में इन Travel Agents के एजेंटों ने यहां छोड़ दिया है। उसे आगे यह भी बताया कि मेरे साथ कई अन्य राज्यों के युवक भी मौजूद हैं और अब हमें समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? एजेंट ने जो वादे किए, वे हकीकत में बहुत बुरे निकले। आपको यह भी बता दें कि जालंधर के रामनगर के रहने वाले आकाशदीप ने बताया कि 15 जून 2026 को वह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मॉस्को पहुंचा था।

.

उसे जालंधर के ही एजेंट पवन कुमार ने उसे काम दिलाने का लालच देकर यहां भेजा। Travel Agent ने कहा था कि उसने मॉस्को में फल तोड़ने का काम करना है और इसके मोटे पैसे मिलेंगे, इसी के साथ रहने को AC कमरे और बढ़िया खाना मिलेगा। वहीं उक्त युवक का आरोप है कि एजेंट का आदमी उसे जंगल के बीच बने कबाड़खाने जैसे घर में छोड़ गया है। उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के भी युवक हैं। बाथरूम जैसे एक कमरे में 10 लोग सो रहे हैं।

.

उसने कहा कि किसी एजेंट पर भरोसा मत करो। ये युवकों को झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवा रहे हैं। आकाशदीप ने बताया कि उसे मॉस्को एयरपोर्ट से एजेंट का बंदा लेकर गया। इसके बाद उसे और उसके साथ 10 के करीब लड़कों को जंगल में छोड़ दिया। इन लड़कों में वह अकेला ही पंजाबी है। उसके साथ बाकी लड़के राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। वे रातों को जंगल में भटकते रहे और किसी तरह जंगल के बीच बने एजेंट के ठिकाने पर पहुंचे।

.

युवक ने वीडियो में आगे यह भी बताया कि हमें बीच रास्ते में किसी कबाड़ वाली जगह टूटे से छोटे से कमरे में ठहरा दिया गया है। आगे क्या होगा और कहां लेकर जाएंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। यहां 10 लड़के ऊपर-नीचे लगे बिस्तरों पर सोकर रातें काटने को मजबूर हैं। ऐसे हालात पर यहां रोना आ रहा है। मैं ये वीडियो इसलिए शेयर कर रहा हूं, ताकि परिवारवालों को पता चल सके कि मैं पहुंच गया हूं। 

.

आकाशदीप ने बताया – मैं आपको अपने रहने की जगह और टॉयलेट भी दिखा देता हूं, ताकि पंजाब में रहने वाले दूसरे युवकों भी पता चल सके कि रूस की जिंदगी कैसी है। जिस किसी ने भी यहां आने का इरादा बनाया हो वे एजेंट के जरिए तो कभी न आएं। ये देखिए मेरा रूम। इसमें गंदे बिस्तर लगे हैं। टॉयलेट का हाल ऐसा है कि दरवाजा टूटा है और इसे खोलकर तो बिल्कुल भी दिखा नहीं सकता। आकाशदीप ने आगे कहा कि जंगल से बाहर कैसे निकलें, कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।

.

यह भी पढ़ें : Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

एजेंट के आदमी से पूछा तो उसने कहा कि उसे पैसा नहीं मिला है, इसलिए जब तक पैसा नहीं आता उन्हें आगे लेकर नहीं जाएगा। आकाशदीप ने कहा कि चारों तरफ देखो, घना जंगल है। यहां से बाहर कैसे जाना है, कोई रास्ता ही नहीं दिखता। आकाशदीप ने वीडियो में बताया- एजेंट पवन ने मुझे रूस भेजने के वक्त कहा था कि तुम्हें वर्क वीजा दिला रहे हैं। यहां आकर पता चला कि ये तो टूरिस्ट वीजा है। जब एजेंट से पूछा तो उसने कहा कि कोई बात नहीं, एक्सटेंड हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : वाहन चलाने वालों को अब एक कंडीशन में मिलेगा Petrol, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए सख्त निर्देश

यहां जाकर फिर पूछा तो कहने लगा कि मेरी जिम्मेदारी तुम्हें भेजने की थी। मैंने तुम्हें रूस की जमीन पर उतार दिया। अब मेरी जिम्मेदारी खत्म हो गई है। अब तुम जानो और तुम्हारा काम। तुम्हारे साथ यहां कुछ भी होता है तो मैं जिम्मेदार नहीं होऊंगा। आकाशदीप बोला- मैं यहां फंस गया हूं और मेरी मां जालंधर के अस्पताल में भर्ती है। यह एजेंट सभी को ठगता है, कोई भी इसके झांसे में न आएं। मेरी युवाओं से अपील है कि कोई भी रूस न आए। यहां हरियाणा के भी काफी लड़के हैं। सभी एजेंट मिले हुए हैं और युवकों को यहां भेजकर रूस की सेना में भर्ती करवा रहे हैं। हरियाणा राजस्थान के कई युवकों को जंग में धकेल दिया गया है।