PTB News

Latest news
कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना, भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार, जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI... जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ...
Translate

सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, 4 बच्चे जले जिंदा,

Big Sad News uttarakhand house caught fire due to cylinder blast 4 children burnt alive

PTB Sad न्यूज़ देहरादून : बड़ी खबर उत्तराखंड से है। यहां के त्यूनी के मुख्य बाजार में एक लकड़ी से बना मकान गुरुवार शाम आग की चपेट में आ गया। इस भयानक हादसे में 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने से यह घटना हुई।

त्यूनी में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सूरतराम जोशी का लकड़ी का चार मंजिला घर सड़क के किनारे स्थित है। इस मकान में मालिक के साथ ही पांच परिवार किराये पर रहते हैं। गुरुवार शाम को घर के अंदर किराये पर रहने वाले पांच बच्चे, दो पुरुष और एक महिला थी। जानकारी के मुताबिक शाम करीब चार बजे किराये पर रहने वाले विक्की की पत्नी कुसुम रसोई गैस सिलिंडर बदल रही थीं।

इसी दौरान अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। हड़बड़ाहट में कुसुम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने लकड़ी से बने मकान को चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन पानी की कमी होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसकी वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून।

सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून। अग्निकांड की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका भी मौके पर पहुंची और रहत बचाव कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए हैं।

Latest News

Latest News