bird flu in pathankot punjab 5 chickens in pathankot ordered to kill hundreds after infection confirmed 120 other pet birds were also buried
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पठानकोट : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है / पंजाब के पठानकोट जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है, पिछले महीने लिए गए सैंपलों में से पांच मुर्गियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है / जिला प्रशासन ने संक्रमित मिली मुर्गियों वाले दो पोल्ट्री फार्म की सैकड़ों मुर्गियों को नष्ट करवा दिया और 120 अन्य पालतू पक्षियों को मारने के आदेश जारी किए गए हैं /
. . .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां मार्च में कुछ मुर्गियों के सैंपल लिए गए थे, बीते दिन इनमें से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है / इसके बाद प्रशासन ने संक्रमित मुर्गियों के दो पोल्ट्री फार्म की सैकड़ों मुर्गियों को नष्ट करवा दिया है / संक्रमित पोल्ट्री फार्मों में दवाओं का छिड़काव करवाया गया / इलाके के लोगों को फार्म से दूर रहने की हिदायत दी है /
.
.साथ ही 120 के करीब अन्य पालतू पक्षियों को भी मारने के आदेश जारी किए हैं / इसके अलावा गांव छतवाल के एपिक सेंटर के एक किलोमीटर एरिया को संक्रमित जोन घोषित करते हुए छतवाल के पशु अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है / जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर पुलिस विभाग, नगर निगम, उप मंडल मजिस्ट्रेट, सेहत विभाग, पशु पालन विभाग और नापतोल विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
bird flu in pathankot punjab 5 chickens in pathankot ordered to kill hundreds after infection confirmed 120 other pet birds were also buried


































