PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

बीजेपी विधायक से व्हाट्सएप पर मांगी 10 लाख की रंगदारी,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

नहीं देने पर परिवार के सदस्यों की कर दी जाएगी हत्या, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ बुलंदशहर : बुलंदशहर के डिबाई से बीजेपी विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत से दुबई से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है / रंगदारी कुख्यात गैंगस्टर अली बुदेश भाई के नाम से विधायक के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर मैसेज कर मांगी गई है / वहीं तीन दिन के अंदर रंगदारी नहीं देने पर परिवार के सदस्यों की हत्या की धमकी दी गई है /

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने एसएसपी बुलंदशहर और गाजियाबाद से लिखित में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है / डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर डॉ. अनीता लोधी राजपूत वर्ष 2017 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं / विधायक डॉ. अनीता लोधी परिवार के साथ गाजियाबाद की वैशाली कॉलोनी के सेक्टर-7 में रहती हैं /

दुबई से मोबाइल पर मैसेज करने वाले ने खुद को अली बुदेश भाई बताते हुए 10 लाख रुपए रंगदारी तीन दिन के भीतर देने को कहा है / रुपए नहीं देने पर परिवार के सदस्यों की एक-एक करके हत्या करने की धमकी दी है /

विधायक ने बताया कि सोमवार को उनके व्हाट्सएप कॉल और एक वॉइस रिकॉर्डिंग आई थी / फिर सुबह 9.48 बजे व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज आया / मैसेज करने वाले ने अली बुदेश भाई दुबई लिखा है / अंतिम मैसेज में 10 लाख रुपए की व्यवस्था करने की बात कही गई है / धमकी के बाद से विधायक का परिवार सतर्क हो गया है /

विधायक को धमकी मिलने के मामले में पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी है / इस मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है / जिससे रंगदारी मांगने वाले की सही पहचान हो सके /