PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, जानें कैसे,

bollywood actress malaika arora car accident in maharashtra khopoli

PTB News मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora की कार का शनिवार शाम को एक्सीडेंट हो गया / उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया / जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है / सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया /

इस घटना में Malaika Arora घायल हो गईं / उन्हें इलाज के लिए पास के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया / खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुआ / उस वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में एक फैशन इवेंट से भाग लेकर वापस लौट रही थीं /

इसी दौरान मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने अपनी कार से कंट्रोल खो दिया / उनकी कार राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से गुजर रहे मनसे पदाधिकारियों की तीन या चार गाड़ियों से जा टकराई / महाराष्ट्र निर्माण सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सिर और आंख में चोटें आईं /

मनसे कोल्हापुर के संपर्क अध्यक्ष जयराज लांडगे ने उन्हें अपनी कार से नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया / पदाधिकारी ने बताया कि जब हम राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से मुंबई के लिए निकल रहे थे / तभी मलाइका अरोड़ा की कार के ड्राइवर ने पनवेल के पास नियंत्रण खो दिया और MNS की गाड़ियों को टक्कर मार दी /

इस घटना में उनके सिर में चोटें आईं और काफी खून बह गया / उन्हें नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया / इलाज की व्यवस्था करने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गए / वहीं पुलिस अधिकारी के अनुसार पता चला है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है / तीनों कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिल गए हैं / उन गाड़ी मालिकों के साथ संपर्क करके घटना की पूरी डिटेल ली जाएगी व आगे कि करवाई कि जाएगी /