capt amarinder singh accepts resignation of ig kunwar vijay pratap sent to home department
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कोटकपूरा और बहिबल कलां गोलीकांड मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंजूर कर लिया है / बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे पहले कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था
. .और कहा था कि राज्य को उनके जैसे योग्य अधिकारी की सेवाओं की जरूरत है / लेकिन करीब चार दिन बाद मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद गृह विभाग को भेज दिया है / जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दे दी है / उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा व बहिबल कलां गोलीकांड मामले से संबंधित एसआईटी की जांच रिपोर्ट को रद्द कर दिया था
..
और पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि इस मामले की जांच के लिए नई एसआईटी का गठन किया जाए, जिससे मौजूदा एसआईटी के प्रमुख (कुंवर विजय प्रताप सिंह) को अलग रखा जाए / इसके अगले ही दिन कुंवर विजय प्रताप ने समयपूर्व सेवामुक्ति की मांग की और अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया था /
. .हालांकि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया था लेकिन दो दिन बाद कुंवर विजय प्रताप जब व्यक्तिगत मुलाकात के लिए राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे तो मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने साफ कर दिया था कि इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने ही मुख्यमंत्री को मना लिया है / कुंवर विजय प्रताप सिंह का कहना था कि वे समाज की सेवा से जुड़े रहेंगे लेकिन एक आईपीएस अधिकारी की तरह नहीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
capt amarinder singh accepts resignation of ig kunwar vijay pratap sent to home department


































