PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में घरों को लगी भीषण आग, हुआ करोड़ों का नुकसान,

himachal-pardesh-shimla-news-massive-fire-rohru-shrontha

.

PTB Crime न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र में वीरवार की देर शाम भीषण आग लग गई। इससे शरौंथा के ब्रेस्टू गांव में सात परिवारों के 35 से 40 कमरे जलकर राख हो गए। प्रभावित परिवार अपना कुछ भी सामान बाहर नहीं निकाल पाए और पूरे जीवन की कमाई राख हो गई। आग की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन में जुटा हुआ है।

.

.

अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार,शार्ट सर्किट के कारण आग भड़की। ब्रेस्टू गांव में आग के बाद सात परिवारों का आशियाना छिन गया है। इनमें दयानंद पुत्र जोबन दास, यशवंत शर्मा, पुत्र ओम प्रकाश, सुरेश शर्मा पुत्र विश्व दत्त शर्मा, मनमोहन शर्मा पुत्र विश्व दत्त शर्मा, राम गोपाल शर्मा पुत्र विश्व दत्त शर्मा,

.

.

.

पुष्पा देवी पुत्री जोवन दास और अंजू पत्नी स्व. धर्मेंद्र शर्मा का मकान शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी के घर एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। इस वजह से आग तेजी से फैली और कंट्रोल नहीं हो पाई। आग की यह घटना बीती शाम छह बजे के करीब की बताई जा रही है। सूचना के अनुसार, गांव को जोड़ने वाली सड़क तंग है। इस वजह से मौके पर दमकल वाहन भी नहीं पहुंच पाए। सड़क की सुविधा होती तो दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया जा सकता था।

.

.

.