PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आप सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। अब पंजाब में हर किस्म की रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त खत्म कर दी गई है। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है। भगवंत मान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब में हर किस्म की रजिस्ट्रियों पर NOC खत्म की जा रही है।
..
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में जल्द ही इसकी और जानकारी साझा करने की बात भी अपने ट्विटर हेंडल पर लिखी है। आपको यह भी बता दें कि पंजाब में पहले हर तरह की रजिस्ट्री के लिए प्लाट-मकान की NOC की शर्त अनिवार्य थी, अब सीएम मान ने ऐलान करते हुए शर्त को खत्म कर दिया है, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।
. . . . ..