PTB News

Latest news
जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ... विधानसभा चुनावों से पहले आप को लगा बड़ा झटका, AAP में शुरू हुई बगावत, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेस ने ‘भारतीय डाक टिकट’ पर “स्क्रैप बुक प्रतियोगिता” का आयोजन किया,

Department of Office Management and Secretarial Practices PCM SD College organized "Scrap Book Competition" on 'Indian Postal Stamp'

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में ‘आजादी का महोत्सव’ के रूप में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेस द्वारा भारतीय डाक टिकटों पर स्क्रैप बुक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की नौ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर देना था। इस प्रतियोगिता में बी.ए. सेमेस्टर चौथे की हरशरण कौर ने पहला स्थान हासिल किया। बी.ए. सेमेस्टर छठा की तरणप्रीत कौर ने दूसरा और बी.ए. सेमेस्टर द्वितीय की हिमानी मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के माननीय सदस्यों एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने छात्राओं की प्रतिभागिता की सराहना की। उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए श्रीमती सीमा तिवारी (प्रभारी, डिपार्टमेंट ऑफ़ ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्टेरियल प्रैक्टिसेस) के प्रयासों की भी प्रशंसा की।