PTB Big News नई दिल्ली : चुनाव खत्म होते ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है। पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये बढ़ोतरी कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी 50 रुपए की वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम दिल्ली में 96.21 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं और दिल्ली में आज डीजल 87.47 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल के रेट 110.82 रुपए पर आ गए हैं और और डीजल के रेट 95 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
कोलकाता में पेट्रोल के दाम 105.51 रुपए और डीजल 90.62 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.16 रुपये हो गया है और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। एलपीजी की कीमतों में इजाफे के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वजन का गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपए होगी।