PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

मशहूर पंजाबी अभिनेता जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर,

famous-punjabi-actor-jaswinder-bhalla-passed-away-at-the-age-of-65

.

PTB Shocking News पंजाब : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इन्हीं में से एक चमकता सितारा थे जसविंदर भल्ला. हाल ही में उनके निधन ने सभी को दुखी कर दिया, वो सिनेमा की दुनिया के वो चमकते सितारे थे, जिन्होंने हजारों चेहरों पर मुस्कान ला दी. अपनी सधी हुई अदायगी और शानदार कॉमिक टाइमिंग के कारण वे हर उम्र के दर्शकों के चहेते बने. सिर्फ 65 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए.

.

.

पंजाबी फिल्मों और थिएटर के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला ने आज सुबह अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जसविंदर भल्ला पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे पढ़े-लिखे सितारों में से एक थे. उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) से एग्रीकल्चरल साइंस में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी. कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम्स में कॉमेडी करनी शुरू कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया.

.

जसविंदर भल्ला एक्टर और कॉमेडियन बनने से पहले PAU में प्रोफेसर भी रह चुके थे। उन्होंने अपनी डिग्री का पूरा इस्तेमाल किया. जसविंदर भल्ला को परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौक बचपन से ही था. स्कूल के दिनों में वह स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. जल्द ही वह स्कूल प्रोग्राम्स से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) तक पहुंच गए और 1975 में उन्हें AIR के लिए परफॉर्म करने का मौका मिला.

.

जसविंदर भल्ला को पहचान फिल्मों से नहीं, बल्कि एक ऑडियो कैसेट ‘छनकटा’ से मिली. यह कैसेट 1988 में रिलीज हुई थी और इसने उनके करियर की शुरुआत कर दी. उन्होंने यह सफर अपने यूनिवर्सिटी क्लासमेट बाल मुकुंद शर्मा के साथ शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘छनकटा’ के 27 ऑडियो और वीडियो सीरीज रिलीज कीं. उन्होंने अपना पूरा जीवन परफॉर्मिंग आर्ट्स को समर्पित कर दिया. कॉलेज शो, ‘छनकटा’ सीरीज और फिल्मों के अलावा, उन्होंने कई स्टेज शोज भी किए.

.

.