PTB News

Latest news
एयरफोर्स में तैनात अफसर की पत्नी से की गई धर्म परिवर्तन व रेप की कोशिश, VIDEO में रोते हुए बोली-मुझे... पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल

पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, 10 यात्रियों की हुई मौत, 50 से ज्यादा घायल,

Passenger train coaches derailed 10 killed more than 50 injured

PTB Accident News ईरान : पूर्वी ईरान में बड़ा हादसा होने का समाचार है। यहां एक पैसेंजर ट्रेन के 4 डिब्बे बेपटरी हो गए। इस हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अधिकारियों ने हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रेगिस्तानी शहर तबास के पास सुबह के अंधेरे में ट्रेन की सात में से चार बोगियां बेपटरी हो गई। अभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

ये रेल हादसा राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में तबास शहर से कम से कम 30 मील की दूरी पर हुआ। ये जगह तबास शहर को यज़्द शहर से जोड़ती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेन एक खुदाई करने वाले मशीन से टकरा गई।