fire breaks out at a covid 19 care centre in bharuch Gujrat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ गुजरात : गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई / इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है / घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है / आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है / बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी /
. .इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं / घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं / पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था / भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा ने बताया कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज करा रहे 14 मरीजों की मौत हो गई / वहीं, दो नर्सों ने भी अपनी जान गंवा दी / करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
..
जानकारी के मुताबिक, चार मंजिला यह अस्पताल भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है / इसे एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है / फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था / एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया / साथ ही, फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 लोगों को बचा लिया गया /
. .अस्पताल के डॉक्टरों ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया / कोविड केयर सेंटर के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जो सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे भरूच के लिए है / पुलिस और प्रशासन की मदद से हमने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया / 14 मरीजों और दो नर्सों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
fire breaks out at a covid 19 care centre in bharuch Gujrat


































