PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Covid-19 की वजह से एयर इंडिया के पांच पायलटों का हुआ निधन,

Five senior Air India pilots die of Covid in May, vaccine drive hit by scarcity Delhi

Five senior Air India pilots die of Covid in May, vaccine drive hit by scarcity Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश में वैक्सीन अभियान को तेज करने के लिए वैक्सीन की आवाजाही में एयर इंडिया के विमानों की सहायता ली जा रही है / एयर इंडिया के विमान देश के विभिन्न हिस्सों में वैक्सीन को पहुंचाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं, लेकिन बुरी खबर यह है कि एयर इंडिया के पांच अनुभवी और वरिष्ठ पायलटों का कोरोना के कारण निधन हो गया है / इसके कारण वैक्सीनेशन अभियान पर असर पड़ रहा है /

.

.

एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मई में कैप्टन प्रसाद कर्माकर, कैप्टन संदीप राणा, कैप्टन अमितेश प्रसाद, कैप्टन जीपीएस गिल और कैप्टन हर्ष तिवारी का कोरोना के कारण निधन हो गया / 37 साल के तिवारी का 30 मई को निधन हो गया / एयर इंडिया के पायलटों ने कई बार चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए वैक्सीन की मांग की है लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं की जा सकी है /

.

4 मई को पायलटों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो एयरलाइन को बंद कर देंगे / धमकी के बाद एयर इंडिया ने कहा था कि वह अपने कर्मचारियों के लिए मई के अंत तक वैक्सीन की व्यवस्था कर देगी, लेकिन वैक्सीनेशन के तीन कैंपों को इसलिए बंद कर दिया गया क्योंकि वहां वैक्सीन की उपलब्धता नहीं थी / इसके बाद 15 मई से फिर से कैंप लगाए गए / एयर इंडिया पहले 45 की उम्र से अधिक वाले अपने कर्मचारियों को वैक्सीन देने में प्राथमिकता दे रही थी /

.

.

मंगलवार को Indian Commercial Pilots’ Association (ICPA) ने Air India के निदेश कैप्टन आर एस संधु को लिखे पत्र में कहा है कि पायलटों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैं, पायलट क्वारंटीन हो रहे हैं और कुछ पायलटों की मौत तक हो रही है / यह स्थिति गंभीर खतरे की ओर संकेत कर रही है / यहां तक कि हमारा परिवार भी कोरोना की चपेट में आ जाते हैं / पत्र में लिखा गया है कि बंदे भारत मिशन के तहत जिन फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है,

.

उन्हें सकुशल लौटाकर जब हम अपने घर लौटते हैं तो इस वायरस के परिवार में संक्रमण होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है / इस कठिन परिस्थिति में परिवार को सेफ रखने के लिए कंपनी की जरूरत है ताकि हम विमानों का संचालन सुचारू रूप से चला सके / इसलिए प्राथमिकता के आधार पर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Five senior Air India pilots die of Covid in May, vaccine drive hit by scarcity Delhi