PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एचएमवी के एनवायरमेंट क्लब ने मनाई आर्गेनिक होली

HMV Collage Environment Club Celebrates Organic Holi Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एनवायरमेंट क्लब की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में आर्गेनिक होली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इकोफ्रैंडली, हर्बल तथा स्किन सेफ रंगों के प्रयोग के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर इको-फ्रैंडली रंगोली तथा फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सभी स्ट्रीम्स की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया। छात्राओंने इको-फ्रैंडली मैटीरियल जैसे दालों, चावल, आटा, पत्ते व फूलों से खूबसूरत रंगोली तैयार की। छात्राओं ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाली वस्तुओं से रंग-बिरंगी डिश तैयार की। इनमें प्राकृतिक हर्बस, सिटरस फ्रूट, ब्राकली, बैल पेपर, अदरक, लहसुन, हल्दी आदि शामिल थे। छात्राओं ने चंदन, चुकंदर, हल्दी, पालक, हिबिसकस, गेंदा, चावल, आटा तथा बेसन से आर्गेनिक रंग भी तैयार किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को कैमिकल रंगों की अपेक्षा आर्गेनिक क रंगों से होली खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रयास के लिए एनवायरमेंट क्लब की सराहना भी की। जुलॉजी विभागाध्यक्षा व डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को कैमिकल रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। क्लब की इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा ने बताया कि कैमिकल रंगों से हमारी त्वचा को भारी नुक्सान हो सकता है।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक गण की भूमिका डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. श्वेता चौहान, श्रीमती दीपशिखा व डॉ. नीतिका कपूर ने निभाई। पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को ई-सर्टीफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्लब के आफिस बियरर याशिका अरोड़ा, टविंकल अग्रवाल, आकांक्षा ने कार्ड व बैज बनाए। इवेंट कनवीनर श्री रवि, डॉ. जतिंदर, श्री सुमित, श्री सुशील, श्रीमती रमनदीप, सुश्री हरप्रीत, डॉ. सिम्मी व डॉ. शुचि भी उपस्थित थे। लैब सहायक सचिन ने सारे प्रबंध किए।

Latest News