PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

जालंधर के जिलाधीश ने Travel एजेंटों के खिलाफ लिया सख्त Action, जारी किया Notice,

jalandhar-district-magistrate-himanshu-aggarwal-took-strict-action-against-travel-agents-issued-notice

विदेश जाने वाले चाहवालों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर,

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : मानव तस्करी को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जिले के जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के करीब 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन ट्रैवल एजेंटों (Travel Agents) को जारी किए गए हैं, जिन्होंने अपने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी रिन्यू नहीं करवाया है। जिलाधीश ने जिले के सभी एसडीएम (SDM) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ट्रैवल एजेंटों (Travel Agents), इमीग्रेशन

.

.

कंसल्टेंट (Immigration Consultant) के दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच करने का भी निर्देश दिया ताकि अनधिकृत ट्रैवल एजेंट (Travel Agents) द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लोगों को धोखा देने की संभावना को रोका जा सके। डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जब भी किसी ट्रैवल एजेंट (Travel Agents) के खिलाफ शिकायत दर्ज हो तो तुरंत डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को सूचित करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधीश ने जिले के सभी ट्रैवल एजेंटों

.

(Travel Agents) को निर्देश दिए कि वे अपने दफ्तर के रिकॉर्ड को सही ढंग से रखें और कोई भी ट्रैवल एजेंट (Travel Agents), इमीग्रेशन कंसल्टेंट (Immigration Consultant) अधूरे दस्तावेजों के साथ काम न करें। जिलाधीश ने आगे कहा कि अनाधिकृत ढंग से काम करने वाले ट्रैवल एजेंटों (Travel Agents) के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश ने विदेश जाने के इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे इमीग्रेशन (Immigration) के लिए

.

.

हमेशा कानूनी रास्ता चुनें। उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए रजिस्टर्ड इमीग्रेशन कंसल्टेंट (Registered Immigration Consultant) से संपर्क करना चाहिए, जिसकी सूची वेबसाइट www.jalandhar.nic.in और www.emigrate.gov.in पर है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप्रवासी महानिरक्षक हेल्पलाइन नंबर 95306-41790 या ईमेल poechd@mea.gov.in देखी जा सकती है। यह वेबसाइट आप्रवासन अधिनियम-1983 के तहत आप्रवासन नियमों की

.

जानकारी के साथ-साथ आप्रवासन के संबंध में शिकायतें अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो ने विदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://pdot.mea.gov.in पर जा सकते हैं और रजिस्ट्रेशन के लिए ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क कर सकते है।

Latest News