PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

जालंधर के पत्रकार रवि गिल की मौत को लेकर मृतक के भाई ने मीडिया कर्मियों पर ही लगाए ब्लेकमेल करने के गंभीर इलाज्म, FIR दर्ज,

jalandhar-person-running-the-news-portal-owner-ravi-gill-suside-case-in-shastri-market-hotal-kirti-gill-owner-kirt-news-portal-shubham-gill-sajan-nehwal-police-registers-fir-against-rajesh-kapil-edit

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले रवि गिल की शास्त्री मार्किट में स्थित सिटी हब होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रवि गिल की जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें एक अन्य पोर्टल चलाने वाली महिला, उसके भाई और एक अन्य पत्रकार सहित चार लोगों के नाम लिखे हुए हैं जिन पर रवि गिल ने पैसे मांग कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। दोपहर से ही रवि गिल परेशान था, जिसने अपना मोबाइल भी बंद किया हुआ था।

लेकिन जैसे ही उसकी लोकेशन के बारे में पता चला तो उसके दोस्त तुरंत होटल में पहुंचे। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो रवि गिल की सांसें चल रही थीं लेकिन अस्पताल में दाखिल करवाने के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के नज़दीक ऋषि नगर में रहने वाले रवि गिल और खुद को पत्रकार कहने वाली महिला पहले एक साथ ही न्यूज़ पोर्टल चलाते थे लेकिन कुछ समय से महिला अलग हो गई थी। थाना नई बारादरी की पुलिस रवि के परिजनों के बयान दर्ज़ कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्ज़े में ले लिया है।

फ़िलहाल रात भर पुलिस ने जाँच करने और रवि गिल से बरामद हुए सुसाईड नोट और उसके भाई राम गिल के बयानों के आधार पर थाना बारादरी में मामला दर्ज कर लिया और शहर के 4 पत्रकारों जिन्होंने रवि गिल को ब्लेकमेल कर तंग किया उनके खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार महिला पत्रकार कीर्ति गिल जोकि आज कल कीरत न्यूज़ के नाम से पोर्टल चला रही है के साथ उसके भाई शुभम गिल (महिला पत्रकार का भाई) साजन नेहवाल उर्फ़ गोरा व हिंदी मासिक पत्रिका जय हिन्द के संपादक व मालिक राजेश कपिल के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

फ़िलहाल इस खबर के बाद पुरे पत्रकार भाईचारे में रवि गिल की अचानक मौत के बाद शौक की लहर है, वहीं पत्रकारों द्वारा एक पत्रकार को ही ब्लेकमेल करने और उसको तंग परेशान करने की खबर फैलने से पूरा पत्रकार भाईचारा ही हैरान है कि आखिर पत्रकार ही पत्रकारों के दुश्मन बन कर एक दूसरे की कामयाबी को किसी न किसी तरफ से दफन करने में लगे हुए हैं।

Latest News

Latest News