PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नशीली गोलियां, हेरोइन व पिस्टल सहित 2 को किया गिरफ्तार

jalandhar-rama-mandi-police-2-arrested-including-drug-pills-heroin-and-pistol-punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अधीन पड़ते थाना रामामंडी की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास से दो अवैध पिस्टल, नशीली गोलियां व 150 ग्राम हेरोइन बरामद की। जानकारी देते हुए आज प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने मीडिया को बताया कि थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा की टीम के

ए.एस.आई. सुखजिंदर सिंह ने अपनी टीम सहित गश्त व चैकिंग के लिए जब लम्मा पिंड चौक के पास मौजूद थे तो, पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनका नाम संजू पुत्र दीप निवासी बांसा वाली गली, रामामंडी व हरविंदर सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी बाबा बुड्ढा नगर जालंधर जो नशीला पाउडर नशीली गोलियां बेचने के आदी हैं, वह सूर्य एन्कलेव में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

इस बात कि सूचना मिली ही रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खड़े दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए काबू किया तो उनके पास से तलाशी के दौरान संजू से 1015 नशीली गोलियां, एक देसी कट्टा व 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं हरविंदर सिंह उर्फ मोनू से एक देसी कट्टे सहित 3 रौंद 8एम.एम. बरामद हुए, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी संजू पुत्र दीपू पर पहले भी कई मुकद्दमें दर्ज हैं।

Latest News