.
.
Jammu & Kashmir: Exchange of fire between terrorists and security forces in forest area of Boniyar in Baramulla
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आज फिर आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है / यह एनकाउंटर बारामूला के बोनियार में चल रहा है, जिसमें एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है / आपको बता दें घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन में हैं लेकिन आतंकी भी बाज नहीं आ रहे हैं / पांच दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें 2 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया था /
.
.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 110 आतंकियों को ढेर किया गया है / वहीं सेना के 65 जवान शहीद हुए हैं / साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे. 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे / सुरक्षा बलों का निशाना बने इन 103 आंतकवादियों में 23 विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं, हालांकि, अच्छी-खासी संख्या में नए आतंकवादियों की भर्ती सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बना है /
.
.
अधिकारियों ने बताया कि इस साल 2019 में 31 मई तक 103 आतंकी मारे गए, जिनमें 23 विदेशी और 78 स्थानीय आतंकी शामिल हैं / मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से है, जहां 16 स्थानीय आतंकियों समेत 25 आतंकवादी मारे गए / पुलवामा में 15, अवंतीपुरा में 14 और कुलगाम में 12 आतंकी मारे गए /
.
.
इस साल जिन आतंकियों का घाटी से खात्मा हुआ है, उनमें अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अंसार गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे टॉप कमांडर शामिल हैं / हालांकि दक्षिण कश्मीर के इन अति संवेदनशील क्षेत्रों से युवाओं के विभिन्न आतंकी समूहों में शामिल होने का सिलसिला भी जारी है / अधिकारियों ने बताया कि मार्च महीने से 50 युवक अनेक आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jammu & Kashmir: Exchange of fire between terrorists and security forces in forest area of Boniyar in Baramulla






































