.
KMV to Organize “World Vision 2050 through Science”- A DBT Sponsored Exhibition on 22, January 2020
विजेताओं के लिए 5000 रुपए, 3000 रुपए तथा 2000 रुपए की नगद पुरस्कारों के साथ अनेक आर्कषक ईनाम,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर द्वारा 22-01-2020 को प्रात 10:00 बजे विज्ञान और तकनीक मंत्रालय, भारत सरकार के डिपार्टमैंट आफ बायोटैक्नोलॉजी, (डी.बी.टी.) द्वारा प्रायोजित वल्र्ड विजन 2050 थ्रू साईंस विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है /
.इस संबंध में आयोजित हुई एक प्रैस कांफ्रैस में विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि यह विलक्षण प्रदर्शनी विद्यार्थियों के वर्ष 2050 से संबंधित नजरिए पर आधारित उनके नवीनतम विचारों एवं सृजनात्मकता को प्रर्दशित करने के लिए एक उचित मंच प्रदान करेगी / उभर रहे वैज्ञानिक इस द्वारा अपनी सृजनात्मकता एवं नवीनता को अपने माडल्स तथा प्रोजैक्टस के द्वारा प्रस्तुत करेंगे /
यह प्रदर्शनी विज्ञान एवं तकनीक के साथ संबंधित विभिन्न धारणाओं को पुन परिभाषित करने के साथ-साथ विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के प्रति ध्यान केंद्रित करवाने तथा जानकारी, ज्ञान और अनुभवों में विस्तार के लिए सहायक साबित होगी / इसके साथ ही यह प्रर्दशनी विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए नवीनता के साथ सोचने के साथ-साथ उनको वर्तमान समय के विभिन्न मुद्दों के साथ निपटने और इनके हल के लिए भी उत्साहित करेगी /
.इस प्रदर्शनी का मकसद सुचेत, उत्साहित तथा सृजनात्मक वैज्ञानिकों का निर्माण करना है जो 2050 के संसार के अनुसार समाज के विकास में अपना योगदान डाल सकें / इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में अभी तक 35 स्कूलों एवं कालेजों से 700 से भी अधिक विद्यार्थी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं /
विजेताओं को 5000 रुपए, 3000 रुपए तथा 2000 रुपए के नकद पुरस्कारों के साथ-साथ कई और आर्कषक ईनाम प्रदान किए जाएंगे / प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी / हरेक प्रतिभागी को सर्टिफिकेट भी प्राप्त होंगे /
.प्रदर्शनी में श्री चन्द्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल मुख्यातिथि के रुप में शिरकत करेंगे / उनके साथ ही डा. प्रताप कुमार पत्ती, अध्यक्ष बायोटैक्नोलॉजी विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर तथा डा. कमलजीत सिंह, कैमिस्ट्री विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर विशेष रुप से उपस्थित होंगे /
डा. गरिमा गुप्ता, साईंटिस्ट, डिपार्टमैंट आफ बायोटैक्नोलॉजी, भारत सरकार भी इस प्रोग्राम में अपनी शिरकत करेंगी / इस प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे विजुलाईज 2050 थ्रू स्टिल एंड वर्किंग माडल्स, फ्लोरा एक्सप्रो- प्लांट वराईटी शो विद ओरनामैंटल एंड मैडीसिनल प्लांटस, कौन बनेगा साईंटिस्ट, विंगस टू इमैजीनेशन थ्रू कैनवस, एनवायरो सैल्फी कान्टैस्ट तथा डैनसाईंस (कोरियोग्राफी) का आयोजन किया जाएगा /
.प्रतिभागियों को दो लैवलस में बांटा गया है पहले लैवल में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रखा गया है जबकि दूसरे लैवल में अंडर ग्रैजुएट स्तर के साईंस के विद्यार्थी शामिल हैं / उल्लेखनीय है कि स्टार कालेज स्टेटस प्राप्त कर पंजाब भर में से तीन कालेजों एवं पूरे भारवर्ष में से 30 कालेजों में से एक होना कन्या महाविद्यालय के लिए बेहद गर्व का विषय है /
इस स्टेटस के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी सृजनात्मक सूझबूझ, नई सोच तथा नए अनुभव के साथ विज्ञान विषय में शोधकार्य के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है / के.एम.वी. द्वारा लगातार शिक्षा के दायरे को विशाल किया जा रहा है। कालेज में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथेमैटिक्स, जूआलोजी, बाटनी, इलैक्ट्रानिक्स, माईक्रोबायोलॉजी, बायोइनफारमैटिक्स, एग्रीकल्चर, इनवायरनमैंट मैनेजमैंट, बायोटैक्नोलॉजी तथा फूड साईंस में अंडर ग्रैजुएट तथा पोस्ट ग्रैजुएट स्तर के कोर्स सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं /
.
के.एम.वी. शिक्षा में सर्वोत्तम स्तर को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासशील है जिसके तहत विद्यार्थियों को अपने सर्वपक्षीय विकास के लिए को बेशुमार अवसर प्रदान किए जाते हैं तथा यह प्रदर्शनी इस कार्य में अपना बहुमुल्य योगदान डालेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV to Organize “World Vision 2050 through Science”- A DBT Sponsored Exhibition on 22, January 2020


































