PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर के युवक की अमेरिका में हुई मौत, 40 लाख का कर्ज लेकर परिवार ने भेजा था विदेश,

man-of-jalandhar-died-of-heart-attack-in-america-adampur-damanjot-singh-of-village-padhiyana

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात के थाना आदमपुर के तहत आते गांव पधियाणा के एक युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले गांव पधियाणा के दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह को परिजनों ने 40 लाख रुपये लगाकर अमेरिका में रोजगार के लिए भेजा था।

.

.

परिजनों ने बताया कि उन्हें अमेरिका से फोन आया था कि उनके बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दमनजोत की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं। गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार भी दमनजोत के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था।

.

.

परिजनों ने कहा कि दमनजोत सिंह का शव अमेरिका से मंगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश में रिश्तेदारों से लेकर भारत में अमेरिका की एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों ने कहा कि बेटे के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं सरकार हमारी मदद करे। बेटे को कभी कोई बड़ी बीमारी नहीं हुई लेकिन एक ही झटके में सारी खुशियां छीन ली।

.

.

.

Latest News