.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Organizing Epok 2019 at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में जुआलोजी और वाटणी विभाग की और से इपोक 2019 का आयोजन किया गया / यह इपोक समागम बर्ड पापुलेशन कंजर्वेशन को समर्पित था / इस समागम में स. तेजिंदर सिंह धामी, मेयर ईलिंग (साउथॉल) इंग्लैंड मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए और डॉ. तेजदीप कौर कलेर, प्रोफेसर जुआलोजी, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना ने मुख्य वक्त के रूप में शिरकत की /
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा और विभाग के मुखिया प्रो. जसविंदर कौर ने आये हुए सभी मेह्माओं को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया / मुख्य मेहमान ने इस दौरान विभाग के नए म्यूजियम और पंछियों के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन अपने कर कमलों के साथ किया /

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने इस दौरान कहा कि कॉलेज का साइंस विभाग कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ शोध के कार्यों में भी अपनी एकम भूमिका निभा रहे हैं / उन्होंने कहा कि आज के समागम का मुख्य विषय आज के समय में बहुत सार्थक और चर्चा का विषय है /
इस दौरान मुख्य वक्त डॉ. तेजदीप कौर ने पंछियों की प्रजातियों के लुप्त होने के कारणों, पंछियों की प्रजातियों की नस्लों और पंछियों की प्रजातियों का संरक्षण करने संबंधी आपने विचार पेश किए / उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में विद्यार्थी अपना भविष्य कैसे उज्वल बना सकते हैं / समागम के दौरान विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें कुल 20 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिए /
अंत में विजेता विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे गए / विभाग के मुखिया प्रो. जसविंदर कौर ने आये हुए सभी मेह्माओं का थे दिल से धन्यबाद किया / उन्होंने कहा कि ऐसे समागम भविष्य में भी करवाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी हो सके / इस मौके पर विभाग के प्रो. डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. उपमा अरोड़ा, डॉ. हेमिंदर सिंह, प्रो. सरबजीत सिंह, प्रो. सुखप्रीत कौर और प्रो. कनिका खन्ना मुख्य रूप से उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organizing Epok 2019 at Lyallpur Khalsa College Jalandhar






































