PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

इस गांव में 87 के करीब सूअरों की हुई मौत, फैली सनसनी, पशु चिकित्सा अधिकारियों ने जताई चिंता,

pigs die in mizoram village panic over asf suspicion Mizoram

pigs die in mizoram village panic over asf suspicion Mizoram

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ मिजोरम : पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में पिछले एक हफ्ते में 80 से ज्यादा सूअरों की मौत हो गई है / इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है / आशंका है कि ये अफ्रीकी स्वाइन फ्लू (ASF) के फैलने की वजह से हो सकता है / मिजोरम का लुंगलेई जिला, बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ है /

.

.

पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक लालमिंथंगा ने कहा “हालांकि अभी सूअरों की मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका है कि अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की वजह से इनकी मौत हुई हो / इसकी वजह से लुंगसेन गांव में अब तक 87 सूअरों की मौत हो चुकी है और 40 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है /

.

पहली मौत की सूचना 21 मार्च को मिली थी, जिसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों को जांच के लिए गांव में भेजा गया / लिए गये सैंपल की ELISA और PCR टेस्ट से ये कंफर्म हो गया कि ये CSF (क्लासिकल स्वाइन फ्लू) या PRRS ( पोर्सिन रिप्रोडक्टिव एंड रेसिपिरेटरी सिंड्रोम) नहीं है / इसलिए इनके सैंपल को अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि के लिए मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) भेजा गया है /

.

वैसे सरकार ने एहतियातन पूरे राज्य में ASF के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लुंगसेन गांव को संक्रमित क्षेत्र घोषित करते हुए 2 अप्रैल से ही धारा 144 लगा दी गई है / सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग (रोग जांच और महामारी विज्ञान) के उपनिदेशक एम जोमिंगथांगी के नेतृत्व में एक जांच दल इस गांव में पहुंचेगा और पशुओं के टिशू और ब्लड सैंपल इकट्ठा करेगा /

.

पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक लालमिंथंगा के मुताबिक हो सकता है कि पड़ोसी राज्यों और बांग्लादेश से सूअरों और उनके मांस के आयात की वजह से ये बीमारी यहां पहुंची हो / आशंका की वजह ये है कि पहली मौत एक होटल के पास हुई थी और उस इलाके के होटलों में इस तरह के आयातित मांस की खूब बिक्री होती है /

.

मिजोरम में साल 2013, 2016, 2018 और 2020 में PRRS (पोर्सिन रिप्रोडक्टिव एंड रेसिपिरेटरी सिंड्रोम) की वजह से हजारों सूअरों की जान गई थी और इसकी वजह से 10.62 करोड़ का नुकसान हुआ था, लेकिन राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का अब तक कोई मामला नहीं मिला है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

pigs die in mizoram village panic over asf suspicion Mizoram