PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

माथे पर सिक्का चिपका बच्चों को को जादू दिखाते दिखे प्रधानमंत्री मोदी,

prime-minister-narendra-modi-share-a-video-with-young-children-delhi

PTB न्यूज़ दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में पीएम बच्चों के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी को बच्चों से अलग लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग रहा। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखे। फिर एक रुपये के सिक्के से बच्चों से मस्ती करते दिखे।

.

.

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की थी। परिवार के दो बच्चे भी पीएम से मिलने पहुंचे थे। पीएम ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। यहां उन्होंने पहले दोनों बच्चों को कान पकड़ कर हिलाया। इसके बाद एक सिक्के को सिर पर चिपका कर बच्चों को एक ट्रिक दिखाई, जिसे बच्चे जादू समझ रहे थे। इसके बाद पीएम ने बच्चों से भी ये करतब कराया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके थे।

.

.

यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी ने बच्चों को अपना समय दिया हो। वह पहले भी कई बार बच्चों के साथ शरारत और मस्ती करते देखे गए हैं। इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी बच्चों से मिले थे। बच्चों के साथ तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था कि मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर सहित पंजाब के इन शातिर Travel एजेंटों पर लगे कबूतरबाजी के इल्जाम, अब CBI खोलेंगे इनके कच्चे चिट्ठे,

.

Latest News