PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश, ‘नर्स’ के रडार पर थे 50 से ज्यादा जवान, एक गिरफ्तार,

PTB Big Breaking News india news pakistan intelligence agency honey traps 50 indian soldiers

.

.

PTB Big Breaking News india news pakistan intelligence agency honey traps 50 indian soldiers

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जयपुर : भारतीय‌ सेना की नर्स बनकर जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने वाले पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश हुआ है / पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने भारतीय नर्स की फेक आईडी से लगभग 50 जवानों को अपने संपर्क में रखा था / सूत्रों के मुताबिक, ये सभी जवान मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) के रडार पर हैं / पाकिस्तानी एजेंसी के इस करतूत का खुलासा सोमबीर नाम के उस जवान की गिरफ्तारी के बाद हुआ है जो जैसलमेर स्थित आर्मर्ड-ब्रिगेड में अर्जुन मैन बैटेल टैंक पर तैनात था /

.

.

सूत्रों के मुताबिक, अनिका चोपड़ा नाम के जिस फेसबुक अकाउंट से सोमबीर पिछले कुछ समय से संपर्क में था उसी अकाउंट की फ्रेंड लिस्ट में कम-से-कम 50 और जवान शामिल हैं / जिसके बाद ये पता करने की कोशिश की जा रही है कि इन जवानों ने कभी अनिका चोपड़ा नाम के फर्जी एकाउंट को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तो लीक नहीं की है /

.

.

आपको बता दें कि अनिका चोपड़ा नाम की जो फर्जी फेसबुक आईडी है ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का है / यह आईडी पाकिस्तान से ही ऑपरेट हो रहा है / पाकिस्तान की इस‌ एजेंट ने फेसबुक पर खुद को भारतीय सेना की एमएनएस यानि मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की नर्स बता रखा है / अपनी लोकेशन उसने गुजरात के जूनागढ़ की दे रखी है / सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि सोमबीर उसके ट्रैप में फंस गया और उसे सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां, फोटो और वीडियो भेजने लगा /

.

.

सूत्रों की मानें तो सोमबीर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को अबतक भारतीय सेना की राजस्थान में हुई गोपनीय एक्सरसाइज, पाकिस्तान सीमा पर तैनात आर्मर्ड ब्रिगेड और अर्जुन टैंक से जुड़ी जानकारियां लीक की है / 4 जनवरी को एमआई ने उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया था / फिलहाल वो राजस्थान पुलिस की कस्टडी में है /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Breaking News india news pakistan intelligence agency honey traps 50 indian soldiers