.
.
PTB Big Breaking News lucknow in up bikers will not get petrol from fuel pump without helmet
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लखनऊ : प्रदेश में दोपहिया वाहन चालकों को अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों से पट्रोल नहीं मिलेगा / इस बाबत राज्य सरकार जल्द ही आदेश जारी करने की तैयारी में है / यह बात मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने समीक्षा बैठक में सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कही / इस दौरान उन्होंने महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने व जुलाई में सभी स्कूलों की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए / इसमें गांव व छोटे कस्बे के स्कूलों-कॉलेजों को वरीयता देने के साथ ही स्थानीय थानों के एक महिला व एक पुरुष अधिकारी के अलावा महिला विकास विभाग के दो विशेषज्ञों को भी इस अभियान से जोड़ने को कहा /
.
.
उन्होंने जुलाई में संचारी रोग (जेई, एईएस, मलेरिया, फाइलेरिया आदि) से लोगों को निदान दिलाने के लिए विशेष अभियान के तहत दवाओं का वितरण व जरूरी छिड़काव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए / उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को कार्ड वितरित करने, स्कूल खुलने से पूर्व उसकी बसों व वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराए जाने के निर्देश दिए /
.
.
उन्होंने जिलाधिकारियों व परिवहन अधिकारियों को डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने व ऐसे वाहनों को सीज कर थानों व अन्य जगहों पर खड़ा कराने की व्यवस्था करने को कहा / साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर मंडलायुक्तों को आरटीए की तत्काल बैठक कराने के भी निर्देश दिए /
.
.
मुख्य सचिव ने कहा, अगर डीएम किसी अधिकारी के काम में रुचि न लेने और कार्य स्थल से गैरहाजिर होने का मामला शासन के संज्ञान में लाते हैं तो संबंधित प्रमुख सचिव तत्काल कार्रवाई करें / उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के साथ जल संचय से संबंधित प्रधानमंत्री के पत्र को ग्रामसभा की बैठकों में पढ़कर सुनाए जाने को कहा / प्राकृतिक वर्षा जल संचयन व भूजल संसाधन संवर्धन की दिशा में पंचायतीराज व ग्राम्य विकास विभाग को संयुक्त रूप से प्रयास करने को कहा /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News lucknow in up bikers will not get petrol from fuel pump without helmet




































