.
.
PTB Big Breaking News vijay shankar suffers injury scare ahead of afghanistan match world cup 2019 to injury
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है / टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लग सकता है / भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर इस फेहरिस्त में नया नाम है / विजय शंकर को बुधवार को बारिश से प्रभावित ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी है /
.
.
हालांकि 28 साल के विजय शंकर की चोट गहरी नहीं है, लेकिन इससे टीम इंडिया के खेमे में डर जरूर फैल गया है / बुधवार के अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर शंकर के पैर पर लगी, जिससे उनकी उंगली चोटिल हो गई / शंकर थोड़ी देर तक दर्द से परेशान रहे /
.
टीम के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है / सूत्र ने कहा कि गेंद विजय शंकर के पैर में लगी थी और उस समय उन्हें तेज दर्द हुआ था, लेकिन बाद में चोट ठीक हो गई /
.
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया अपने विजय रथ पर सवार है, हालांकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बाहर हो जाने से उसकी उम्मीदों को झटका लगा है / धवन बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं /
.
धवन की जगह युवा ऋषभ पंत को दी गई है, जबकि दूसरी तरफ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पा रहे हैं / वह अगले कुछ मैचों में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे / भुवनेश्वर का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट होना तय माना जा रहा है / टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी /
.
विजय शंकर (5.2-0-22-2) ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खुद को साबित किया कि वह गेंद के साथ कितने खतरनाक हो सकते हैं / भुवनेश्वर के मैदान से बाहर जाने के बाद उस ओवर को पूरा करने के लिए विजय शंकर को लगाया गया और उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया था /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News vijay shankar suffers injury scare ahead of afghanistan match world cup 2019 to injury






































