.
.
PTB Big City News Jalandhar RURAL POLICE ARREST SIX ACCUSED PERSONS AND RECOVER TEN PISTOLS, 76 LIVE CARTRIDGES AND 260 GM HEROIN
रोखने पर उसमें से बरामद हुआ पुलिस को हथियारों का जखीरा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद जालंधर देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है / इस बात की जानकारी देते हुए एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल ने बताया कि देहात पुलिस ने आदमपुर से अलावपुर रोड महिमदपुर के नजदीक जब नाकाबंदी की हुई थी /
.
.
जब उन्होंने एक महिंद्रा एक्सयूवी कार को रुकने का इशारा किया / लेकिन कार सवार ने कार को नाके से दौड़ाने की कोशिश कि तो पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया / जब पुलिस मुलाजिमों ने कार की जाँच तो इसमें सवार पांच युवकों से नौ पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और 260 ग्राम हेरोइन बरामद हो गई /
.
पुलिस ने सभी को पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी इनकी पहचान जसकरण सिंह निवासी मोरांवाली होशियारपुर, तेजपाल सिंह निवासी हरियावाद फगवाड़ा, सोमनाथ निवासी रुड़की फिल्लौर, सुनिंदरपाल निवासी मोलकियाना फिल्लौर और विजय कुमार निवासी हवेली पत्ती शाहकोट के तौर पर हुई है /
.
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सभी अपराधियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं / उन्होंने बताया कि जसकरण सिंह के विरुद्ध लूटपाट आदि के 17 मामले दर्ज हैं और वह होशियारपुर की जेल से फरार कैदी है /
.
.
उसने जेल से फरार होने के पश्चात गुरप्रीत सिंह के साथ मिल कर लुटेरा गिरोह बनाया था / फ़िलहाल सभी के खिलाफ लूटपाट की योजना बनाने, एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Jalandhar RURAL POLICE ARREST SIX ACCUSED PERSONS AND RECOVER TEN PISTOLS, 76 LIVE CARTRIDGES AND 260 GM HEROIN




































