PTB News

Latest news
कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना, भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार, जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI... जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ...
Translate

चुनावों से पहले पंजाब सरकार की बढ़ाई कच्चे कर्मचारियों ने मुश्किलें, कलम छोड़ शुरू की अनिश्चितकाल हड़ताल,

punjab-education-department-contract-employees-versus-cm-bhagwant-mann-government-started-pen-down-strike-big-punjabi-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में आज से शिक्षा विभाग के ऑफिसों में कोई काम नहीं होगा। शिक्षा विभाग में ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों ने आज से दफ्तरों में कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा विभाग में आज से स्कूलों की डेवलपमेंट से लेकर अन्य कार्यों के लिए आने वाली ग्रांटें बांटने, दफ्तरी कामकाज से लेकर मिड डे मील का काम बंद रहेगा।

punjab-education-department-contract-employees-versus-cm-bhagwant-mann-government-started-pen-down-strike-big-punjabi-news

कर्मचारियों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 महीनों से ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रचार कर रही है, लेकिन जो सच्चाई सामने आई है वह यह है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। पंजाब सरकार स्केल, सीएसआर और पेंशन लाभ दिए बिना रेगुलर करने का प्रचार कर रही है, जो कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से धोखा है।

शिक्षा विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मालूम है कि हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन वह मजबूर हैं। उन्हें अपने हकों के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। उनके इस कदम के लिए और जो काम प्रभावित हो रहा है उसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कर्मचारियों ने कहा कि वह अनिश्चितकाल के लिए कल मछोड़ हड़ताल पर हैं।

Latest News

Latest News