PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब, स्कूल छात्रों के गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल,

punjab-firing-between-school-students-nawanshahr-begumpur-saloh-road-marg

PTB Crime न्यूज़ नवांशहर : नवांशहर के बेगमपुर-सलोह रोड मार्ग पर नाबालिग स्कूल विद्यार्थियों द्वारा रिवाल्वर से करीब आधा दर्जन फायर करने तथा अपने ही एक अन्य स्कूल साथी की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनी खेस मामला सामने आया है। पिटाई का शिकार हुए स्कूल छात्र के 2 दोस्त भी अपने कार में अचानक उस स्थान पर पहुंचे थे जिसकी गाड़ी पर दूसरे गुट के छात्रों ने 4 गोलियां मारी जिससे कार के आगे तथा पीछे के शीशे टूट गए।

एन.आर.आई. काॅलोनी के पास स्थित घटना वाले स्थान के नजदीक कुछ ही मीटर की दूरी पर एक स्कूल भी स्थित है। उक्त घटना के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्त्ता छात्र ने बताया कि आज बाद दोपहर करीब उसे आरोपी युवक जो कि उसका दोस्त ही है का फोन कुलचे खाने के लिए आया था। जो उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर बेगमपुर-सलोह रोड पर स्थित एक बाग के नजदीक ले आए। उसने उसके ही एक अन्य दोस्त जिसके साथ उसकी एक लड़की को लेकर कुछ दिक्कतें है,

बुलाने के कहा परन्तु उसने उसे अपने दोस्त को फोन करके बुलाने से मना कर दिया। जिसके चलते उक्त छात्रों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की।मौके पर अचानक पहुंचे शिकायकर्त्ता के सनावा गांव के निवासी 2 दोस्तों ने बताया कि वह दबाई लेने के लिए बेगमपुर स्थित एक डाक्टर के जा रहे थे कि उक्त मामले में अपने दोस्त को देख कर अपनी कार खड़ी कर दी। इस दौरान हमलावर विद्यार्थियों ने उसकी कार में रिवाल्वर से 4 गोलियां चला कर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौके पर पहुंचे डी.एस.पी.सुरिन्दर चांद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगमपुर से सलोह रोड पर फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जानकारी में पता चला है कि शिकायतकर्त्ता एक स्कूल में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी तथा उस पर हमला करने वाले भी छात्र ही बताए जा रहे जो नाबालिग है। इस अवसर पर सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह, एस.एच.ओ. सिटी सतीश शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Latest News