PTB News

Latest news
स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

बड़ी ख़बर, पंजाब के इन लोगों की अब नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स,

punjab-government-announced-100-percent-toll-exemption-for-disabled-people-in-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिव्यांगों को टोल में 100 प्रतिशत छूट दी गई। यह जानकारी मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के नाम पर पंजीकृत वाहन को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। दिव्यांगजनों को अपने वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मलकीयत दिव्यांगजन के तौर पर दर्ज करवानी होगी।

.

.

कोई भी दिव्यांगजन अपने नए या पुराने वाहन की मलकीयत दिव्यांगजन के तौर पर परिवहन विभाग में आवेदन पत्र देकर रजिस्टर्ड करवा सकता है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ लेने के लिए संबंधित आवेदकों को छूट वाला स्पेशल फास्ट टैग लेना पड़ेगा। इस संबंध में उनको https://exemptedfastag.nhai.org/exemptedfastag वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा और रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरकर सक्षम अथॉरिटी की तरफ से छूट वाला फास्ट टैग जारी किया जाएगा, जोकि दिव्यांगजनों को अपने व्हीकल पर लगाना पड़ेगा।

.

.

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस संबंध में जारी नियमों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट https://sswcd.punjab.gov.in/ पर उपलब्ध है। इसके अलावा अगर दिव्यांगजनों को इस सुविधा का लाभ लेने में कोई मुश्किल पेश आती है तो वह अपने जिले के जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर या संबंधित ब्लॉक के बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।

.

.

.

Latest News