PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर, लाखों रुपए की महंगी सिगरेट व नकदी चुरा ले गए चोर, सुबह-सुबह दिया वारदात को अंजाम,

punjab-jalandhar-chhabra-enterprises-theft-big-crime-news

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में श्री काली माता मंदिर के पास एक सिगरेट शॉप पर चोरी हो गई। आरोपी दुकान के अंदर से करीब ढ़ाई लाख का सामान और तिजोरी में पड़े पैसे चोरी कर लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों ने उक्त वारदात को तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे दिया। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार सोढ़ल रोड पर स्थित श्री काली माता मंदिर के पास छाबड़ा इटरप्राइजेज में ये चोरी हुई है। दुकान मालिक अजय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह रात करीब दस बजे वह अपने दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे साथी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं और तिजोरी बाहर पड़ी है। पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना-8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

.

.

जिसके तुरंत पीड़ित अपनी दुकान पर पहुंच गए थे। अजय ने बताया कि दुकान का शटर उठाकर देखा गया तो पता चला कि दुकान का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। आरोपी दुकान के अंदर से महंगा धूर्मपान का सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने बताया कि इस वारदात में उनका करीब ढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, तिजोरी में पड़ी करीब 12 हजार रुपए की नकदी भी आरोपी अपने साथ ले गए।

.

.

.

Latest News