PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर के साथ लगते इलाके में ट्रैवल एजेंट की हुई हत्या से फैली सनसनी, पोस्टमॉर्टम से हुआ बड़ा खुलासा, FIR दर्ज,

punjab-kapurthala-travel-agent-harpreet-singh-alias-bunty-murder-case-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला में मस्जिद चौक के नजदीक बुधवार शाम को 4 हथियारबंद युवकों द्वारा ट्रेवल एजेंट की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर चार हत्यारो पर FIR दर्ज कर ली है। वहीं सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने ट्रैवल एजेंट के शव का पोस्टमॉर्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

.

.

हत्या के मामले में गंभीरता को देखते हुए SMO डॉ संदीप धवन में तीन डॉक्टरों के बोर्ड का गठन किया। जिसमें डॉ. तुषार अहलूवालिया, डॉ. शिल्पा तथा डॉ. अमन शामिल है। पोस्टमार्टम के उपरांत बोर्ड के सदस्य डॉ. तुषार ने बताया कि बॉडी पर कुल 8 शार्प कट मिले है। जिसमे छाती, गर्दन के पीछे, घुटने और जांघ मिले निशान लगभग 7 से 10 इंच तक गहरे है।

.

punjab-kapurthala-travel-agent-harpreet-singh-alias-bunty-murder-case-crime-news

.

बता दें कि बुधवार शाम लगभग पौने 6 बजे चार हथियारबंद युवकों द्वारा मस्जिद चौक के नजदीक एक ट्रेवल एजेंट हरप्रीत सिंह उर्फ़ बंटी को तेजधार हथियारों से गंभीर घायल कर दिया था। घायल बंटी को सिविल अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हत्या की घटना के बाद DSP हरप्रीत सिंह की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी थी। और घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए थे।

.

.

मृतक ट्रेवल एजेंट हरप्रीत सिंह की पत्नी ममता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोपहर को उसके पति घर से एक लाख रुपए लेकर आये थे। और मस्जिद चौक के नजदीक किसी चिंकी नामक युवक से मिलकर पैसे के लेनदेन का मामला निपटना था। लेकिन जब वह शाम तक घर वापस नहीं आए तो वह शाम लगभग साढ़े 5 बजे मस्जिद चौक मार्किट में पहुंची तो देखा कि चार हथियारबंद युवक उनके पति को तेजधार हथियारों से मार रहे थे। उन्होंने उसके पति गंभीर घायल कर दिया गया।

.

.

इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हरप्रीत सिंह की पत्नी ममता के बयान पर सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी लुकेश आनंद उर्फ चिंकी पुत्र जतिंदर आनंद वासी शेखूपुर तथा तीन अज्ञात हमलावरो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी हथियारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

.