PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी को घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। यह वारदात निहाल सिंह वाला में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाइक पर आए 2 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हमले में जख्मी हुए कबड्डी खिलाड़ी की पहचान हरविंदर सिंह बिंद्री के तौर पर हुई है।
. .बिंद्री गांव धुड़कोट रण सिंह का रहने वाला था। वह गांव से आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच पद के उम्मीदवार बनाए गए थे। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व जाँच में जुट गई। पुलिस ने जांच में पाया की वारदात सुबह करीब पौने 7 बजे हुई है। जब बाइक पर 2 बदमाश कबूतर देखने के बहाने कबड्डी खिलाड़ी के घर पहुंचे। इसके बाद मौका पाकर उन्होंने बिंद्री पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी,
.
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसका घटना का पता चलते ही जहां गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस महकमें में भी हफडादफ्डी का माहौल बन गया और मौके पर इलका थाना इंचार्ज सहित कई सीनियर अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं गंभीर रूप से घायल Harvinder Singh Bindri को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल परिवार के सदस्य भी इस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं।
. .