PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब के 12 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्री-मानसून को लेकर क्या कहा,

punjab-weather-update-heatwave-alert-temperature

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अभी लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। बारिश के अभी आसार नहीं है। मौसम विभाग की तरफ से आज लू और गर्मी के लिए 12 जिलों में येलो व 11 में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सभी जिलों का तापमान अब 42 डिग्री को पार कर गया। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 47.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

.

.

इसके साथ ही धान लगाने का सीजन शुरू हो गया है। बिजली विभाग की तरफ से किसानों को दिन में ही आठ घंटे बिना किसी रुकावट से बिजली मुहैया करवाई जा रही है। हालांकि गर्मी का असर फलों और सब्जियों के दामों पर दिखने लगा है। सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर,

.

.

फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रूपनगर, मोहाली और पटियाला के लिए येलाे अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मानसा, बरनाला, लुधियाना, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जून तक विभाग तक विभाग ने लू और गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

.

.

पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में रहा है। जहां पर 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि पठानकोट में 45.8, पटियाला 45.3, लुधियाना 45.0, अमृतसर 46.0, गुरदासपुर में 45.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह एसबीएस नगर 43.6, बठिंडा 47.4, मोगा 43.7, मोहाली 44.5 और रूपनगर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

.